खानपुर| संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र एवं नेशनल शूटर, ब्रॉन्ज मेडलिस्ट खिलाड़ी मोहम्मद हसनैन का चयन राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चयन ट्रायल-1 एवं 2 (2026) के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 से 25 मई तक एएमयू शूटिंग रेंज, महू (इंदौर), मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एम.आर. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हसनैन 10 मीटर एयर पिस्टल, मेन SH1 वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। हसनैन की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुकुम जैन सहित स्कूल स्टाफ एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।