ब्यावर | सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांके बिहारी मंदिर में 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी अवसर पर ध्वजारोहण और भजनोत्सव का आयोजन होगा। भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित और मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी पर सुबह ध्वजारोहण और दोपहर भजन उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। बांकेबिहारी मंदिर अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे लीलाधर-सुलेखा झा के मनोरथ से मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजा अर्पित की जाएगी। अपराह्न 4 बजे से मीना, ओमप्रकाश गोयल परिवार के सौजन्य से आयोजित भजनोत्सव में हरिनाम संकीर्तन प्रमुख विजय तंवर, डॉ. दुर्गेश माली, सुरेश शर्मा, संतोष सोनी और वीना सोनी सहित नवोदित भजन गायकों द्वारा ठाकुरजी के समक्ष भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। ठाकुरजी के गर्भगृह में पंडित जितेंद्र दाधीच मनोरम शृंगार करेंगे।