पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना दक्षिण-पश्चिमी कमान को पूरी तरह ‘ड्रोन-सक्षम’ बना रही है। राजस्थान और पंजाब बॉर्डर पर मल्टीलेयर काउंटर-ड्रोन शील्ड तैयार की जा रही है, जिसमें दुश्मन के ड्रोन के सिग्नल जाम करने से लेकर उन्हें हवा में ही मार गिराने तक की हाईटेक व्यवस्था शामिल होगी। नई रणनीति के तहत सेना रीयल टाइम ड्रोन डेटा, स्वार्म अटैक और डीप स्ट्राइक क्षमता पर फोकस कर रही है। जयपुर समेत कई सैन्य बेस पर ड्रोन रिपेयर और कस्टमाइजेशन सेंटर विकसित होंगे।