मुंबई में चल रहे कपड़ों के फेयर में जयपुर के कपड़ों ने अपनी खास पहचान बनाई है। फेयर में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने भी इन कपड़ों की तारीख की। साथ ही जयपुर की स्टॉल का भी दौरा किया। बता दें ये फेयर क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) आयोजित कर रहा है। जरीन खान ने कपड़ों की तारीफ करते हुए डिज़ाइन, गुणवत्ता और रंगों की सराहना की। इस दौरान रामाज कुर्तीज के ऑनर मोहित टेलर ने जरीन खान को खास डिजाइन की कुर्ती गिफ्ट की। इस अवसर पर मोहित टेलर ने CMAI द्वारा आयोजित सफल प्रदर्शनी के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं। CMAI का नेशनल गारमेंट फेयर देश के प्रमुख बी2बी परिधान व्यापार आयोजनों में से एक है। विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों ने इस कलेक्शन की डिज़ाइन, रंग-संयोजन और गुणवत्ता की मुक्त कंठ से सराहना की मोहित टेलर ने बताया CMAI का नेशनल गारमेंट फेयर देश के प्रमुख बी2बी परिधान व्यापार आयोजनों में से एक है। कपड़ों की फेस्टिवल रेंज को देशभर से आए व्यापारियों और खरीदारों ने काफी पसंद किया। ये एग्जीबिशन 15 जुलाई तक है।