मुंडेरी में गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने जनजागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन और बचाव के उपायों की जानकारी दी। अभियान का नेतृत्व एसडीआरएफ के हैड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने किया। कार्यक्रम में टीम ने प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान सतर्कता बरतने, प्राथमिक बचाव के तरीकों और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही आपदा के समय घबराने के बजाए सूझबूझ और सतर्कता से काम लेने का संदेश दिया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और संस्थान के स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।