चित्तौड़गढ़ | परशुराम रामायण मंडल की ओर से मंगलवार शाम 7.30 बजे से सेगवा में संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। आयोजक बाबूलाल और अरुण शर्मा ने बताया कि मंड संरक्षक हरिओम मौड़ के निर्देशन में जनार्दन मौड़, हिमांशु मौड़, अरुण मौड़, खुशी गर्ग, चतरुलाल न्याति, रमेश चन्द्र सोनी, भैरू लाल दशोरा, ताराचंद शर्मा, अमित शर्मा, कार्तिक मौड़, अंशुल शर्मा, तोषल मौड़, गोपाल सोनी, नारायणलाल शर्मा, कालूलाल, प्रेमलता मौड़, सीता शर्मा, सन्ध्या देवी आदि पाठ करेंगे। पाठ समापन पर महाआरती होगी।