राजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। खींवसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माधानियों की ढाणी में शनिवार को फर्जी मतदान करने के आरोप में एक युवती को पुलिस ने पकड़ा। घटना के बाद रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार ने पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोपहर 3 बजे तक जिले में 67.39% मतदान दर्ज किया गया। 7 पंचायत समितियों में श्रीबालाजी-अलाय में सबसे ज्यादा और मुंडवा में सबसे कम मतदान हुआ। जिले की 6 पंचायत समितियों नागौर, खींवसर, पांचौड़ी, श्रीबालाजी-अलाय और मुंडवा में सरपंच पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले की कुल 347 ग्राम पंचायतों में से 195 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में चुनाव जारी है। इन ग्राम पंचायतों में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू कर दी जाएगी। शाम 8 बजे बाद से परिणाम सामने आने की संभावना है। मतदान का अब तक का प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…