पीपाड़ उपखंड की ग्राम पंचायत नानण में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला । उपखंड अधिकामलारी नेमाराम रॉयल ने शिविर में प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सीताराम टाक के देखरेख में समिति के सदस्यों को राज्य सरकार के नियमानुसार लोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। सहकारी समिति के व्यवस्थापक मंगलाराम चौधरी ने बताया कि शिविर में किसान सदस्यों के ऋण पंजीयन आवेदन पत्र जमा किए गए और नए सदस्य भी जोड़े गए। उन्होंने किसानों को राज्य सरकार की सहकारिता योजना के तहत एसटी ऋण, गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच सुंदरी देवी, मंडल सदस्य अमराराम, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।