अजमेर जिले के नसीराबाद छावनी बोर्ड में तीन साल पहले मैनपावर टेंडर में गड़बड़ी को लेकर मामला सामने आया है। बोर्ड के कार्मिक ने तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी, अहमदाबाद की फर्म व अन्य के खिलाफ पुलिस थाना नसीराबाद सिटी में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 120 कार्मिकों का PF और ESIC की कटौती के बिना भुगतान कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छावनी परिषद नसीराबाद के वरिष्ठ लिपिक (क्लर्क) शिवराम पुत्र रामनिवास ने रिपोर्ट में बताया-वर्ष 2022-23 में उमेश कुमार पारीक ने छावनी बोर्ड नसीराबाद का मुख्य अधिशासी अधिकारी होते हुए मैसर्स शक्ति एंटरप्राइजेज बापू नगर, अहमदाबाद के मालिकों के साथ मिलकर उन्होंने छावनी बोर्ड में 120 कार्मिकों के मैनपावर का टेन्डर दिलवाया। PF, ESIC की कटौती किए बिना फर्म मालिक को भुगतान फिर उनके साथ मिलकर उन गरीब अस्थाई कर्मचारियों के PF और ESIC की कटौती किए बिना उक्त फर्म के मालिक को भुगतान कर कार्मिकों के साथ विश्वासघात और धोखाधड़ी करते हुए नुकसान पहुंचाया। फर्म/कम्पनी के मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए बीच में ही काम छोड़ने पर भी उसी सिक्योरिटी डिपोजिट को रिफंड कर दी। सहायक उपनिरीक्षक उगमचंद को सौंपी जांच जिससे उस दौरान नियोजित 120 कार्मिकों को हानि पहुंचाई। अत: उमेश कुमार, छावनी बोर्ड के कर्मचारी, कम्पनी/फर्म के मालिक, पदाधिकारियों और प्राधिकृत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक उगमचंद को सौंपी है। (इनपुट सहयोग-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) ………. पढें ये खबर भी…. अजमेर-2 वार्ड में भाजपा निर्विरोध, दो में निर्दलीय से टक्कर:दूसरे फेज में 5 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव; 99 सीटों पर 285 उम्मीदवार अजमेर में दूसरे फेज में 5 पंचायत समितियों में चुनाव हैं और इनमें 99 वार्ड में 285 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में डटे हैं। इसमें से 4 वार्ड में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है। पूरी खबर पढें