झुंझुनूं की 4 पंचायत समितियों में 107 ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच चुनाव के रिजल्ट देर रात तक आएंगे। तीसरे चरण में जिले की नवलगढ़ 26, गोठड़ा की 25, उदयपुरवाटी की 24 और गुढ़ागौड़जी की 32 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई। चारों पंचायत समितियों में कुल 107 सरपंच चुने जाएंगे। इनके साथ 1197 वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान हुआ। गुरुवार शाम 6 बजे तक चारों पंचायत समितियों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। चारों पंचायत समितियों के बीच मतदान प्रतिशत का अंतर 2.56 प्रतिशत रहा। वोटिंग के दौरान ग्राम पंचायतों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धमोरा सहित कई गांवों में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। बसावा में फर्जी वोट के आरोप में एक डिटेन गोठड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बसावा में फर्जी वोट डालने के आरोप में पुलिस ने वीरेंद्र काजला को डिटेन किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर बैठा दिया। घटना को लेकर मतदान केंद्र पर चर्चा रही। एजेंट-वोटर्स में बहस, पुलिस ने संभाले हालात गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान एजेंट और मतदाताओं के बीच बहस हो गई। इससे मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और समझाइश की। इसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर सामान्य रूप से जारी रही। कितने बजे कितना मतदान