पंचायतीराज आम चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को टोंक जिले की 5 पंचायत समितियों की 153 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। यहां 1159 प्रत्याशी मैदान में है। जिनके नतीजे देर रात तक आएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। टोंक की देवली पांच पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 85.65 प्रतिशत, मालपुरा में 81.23 प्रतिशत, पचेवर में 85.69 प्रतिशत, पीपलू में 83.87 प्रतिशत, उनियारा में 83. 76 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इनमें एवरेज 84.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कितने बजे कितना प्रतिशत मतदान देखें चुनाव से संबंधित फोटोज…