पाली शहर के न्यू शक्ति नगर में अचानक पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय उधर से होकर कोई गुजर नहीं रहा था वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के चलते डिस्कॉम को लाइट बंद करनी पड़ी। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई मोहल्ले के रहने वाले शंकरलाल ने बताया कि क्षेत्र में पानी का भराव रहता है। जिससे जमीन नमी रहती है। तेज हवा में लाइट के पोल हिलते है। हादसे के डर से डिस्कॉम को पहले भी कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिर शनिवार को लाइट को पोल गिर गया। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। उस समय उधर से कोई गुजरता तो हादसे का शिकार हो जाता। जिम्मेदार अधिकारियों से कहना चाहते है कि हमारी भी सुनवाई करो इस मोहल्ले में भी इंसान ही रहते है। पोल गिरने के बाद भी देरी से पहुंचे मोहल्ले के बस्तीराम को शिकायत थी कि पोल गिरने की सूचना देने के बाद भी डिस्कॉम की टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची। लाइट कट होने से परेशान अलग होना पड़ा। पहले से हमारी सुनवाई हो जाती तो यह पोल नीचे नहीं गिरता। मोहल्ले में कई खंभे क्षतिग्रस्त न्यू शक्ति नगर रहने वाली सरोज प्रजापत का कहना था कि उनके मोहल्ले में और भी कई लाइट के खंभे है जो क्षतिग्रस्त है। जिनको दुरुस्त किया जाना चाहिए। वरना आने वाले समय में वे भी नीचे गिर सकते है।