प्रतापगढ़| आमजन की समस्याओं के निराकरण और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उपखंड अरनोद की ग्राम पंचायत दलोट में 24 अप्रैल को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर ही उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस शिविर में संबंधित उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी और सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही अरनोद ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।