भास्कर न्यूज | बाड़मेर जनगणना कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित करें। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। जिला जनगणना अधिकारी, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने उपखंड, चार्ज जनगणना अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े काम तय समय सीमा में पूरे हों। इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने जनगणना के विविध पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने स्व-गणना के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। चांदावत ने कहा कि समस्त अधिकारी अपने क्षेत्र में विजिट करें। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखें। समस्त प्रगणक, सुपरवाइजर को एडवाइजरी जारी करें। उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केबी खंडेलवाल ने स्वागत उद्बोधन के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत की। उन्होंने अब तक जिले में हुए जनगणना संबंधी कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जनगणना निदेशालय जयपुर से आए उप निदेशक लोकेश जैन ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में उपखंड अधिकारी यक्ष चौधरी, बद्रीनारायण विश्नोई, रणछोड़ लाल, सुरेश भाटी, जिला समन्वयक दीपक सिराधना, सूचना प्रौद्योगिकी के संयुक्त निदेशक कमलेश कुमार, जनगणना सेल से कैलाश ओझा, प्रह्लाद यादव, जेपी कुमावत, विक्रम पन्नू, महेश सोनवाल, मयंक जोशी सहित समस्त तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त, चौहटन नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपखंड, चार्ज जनगणना अधिकारियों ने स्व-गणना की। अंत में सहायक सांख्यिकी अधिकारी कैलाश ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।