हनुमानगढ़ जिले में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रसद विभाग की टीम ने शनिवार को नोहर तहसील के ललाना बास नथवानिया स्थित हार्दिक किराना स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके से 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल, कुल 244 लीटर ईंधन बरामद किया गया। टीम ने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्री जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की। जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में की जांच जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक मनीष सिंगला और पुरुषोत्तम ने किराना स्टोर पर जांच की। इस दौरान अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल का भंडारण कर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से मिले ईंधन की जांच कर उसे जब्त कर लिया। 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल बरामद कार्रवाई के दौरान स्टोर से 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल मिला। रसद विभाग की टीम ने कुल 244 लीटर ईंधन के साथ अन्य सामग्री भी जब्त की। विभाग ने अवैध भंडारण और बिक्री के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की है।