बांसवाड़ा| महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर को स्टाफ के साथ अभद्रता और अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। पीएमओ की ओर से जारी इस नोटिस में दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर प्रतिभा मित्तल के खिलाफ अस्पताल के ही मकसूद पठान, नसीम पठान और थानेश्वर डोडियार ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 8 और 9 अप्रैल को नर्सिंग ऑफिसर द्वारा सहकर्मी के साथ झगड़ा किया। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने नोटिस दिया।