टोंक|छान, बरोनी व लांबा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला पर्यवेक्षक ललिता राव की मौजूदगी में कई गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया। महिला पर्यवेक्षक ललिता राव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य कुपोषण को दूर करना तथा समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर आहार अपनाने एवं बच्चों के सही विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिमला सेन, भगवती जोशी, पदमा गुर्जर, उर्मिला वर्मा, रीना, आशा आदि मौजूद रही। लांबा में आयोजित कार्यक्रम में सुपरवाइजर आशा मीणा ने प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के महत्व को समझाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेश्वरी शर्मा, नीतू विजय, मधु वर्मा, इंद्रा चौधरी, ज्योति मीणा और प्रसन्न देवी ने रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए ''''कबाड़ से जुगाड़'''' तकनीक से शाला पूर्व बच्चों के लिए नई खेल-सामग्री और शिक्षण सहायक वस्तुएं तैयार की। कार्यकर्ताओं ने सही पोषण और स्वच्छता के फायदों के बारे में भी जागरूक किया।