अलवर| जिला सैन समाज द्वारा संत शिरोमणि सैन महाराज की 726वीं जयंती को 14 अप्रैल को महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार सुबह 8 बजे ध्वजारोहण व पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाएगा।