टोंक| अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के मौके पर 12 मई को अलग से नर्सिंग निदेशालय की स्थापना करने की मांग को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अब्दुल वसीम ने बताया कि शिक्षकों के बाद नर्सेज सबसे बड़ा संवर्ग है। निदेशालय नहीं होने से नर्सेज के साथ सौतेला व्यवहार होता आया है। ऐसे में आगामी 12 मई को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर नर्सिंग निदेशालय स्थापित करने का राज्य सरकार पहल करती है तो उसमें सरकार पर कोई वित्तीय भार भी नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में नर्सिंग काउंसलिंग में 4 लाख नर्सेज रजिस्टर्ड है। ऐसे में निदेशालय स्थापित होने से समयबद्ध पदोन्नति होने के साथ नई भर्तियां भी समय पर हो सकेगी।