डूंगरपुर| ग्राम पंचायत अंबाड़ा के ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। िशविर में राजस्व विभाग ने 36 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया। वहीं, पंचायतीराज विभाग ने 11 पट्टे जारी किए। विधायक शंकरलाल डेचा के आतिथ्य और उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण के सा​िन्नध्य में शिविर हुआ। इसमें विधायक डेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। शिविर में राजस्व विभाग ने 29 नाम शुद्धिकरण, 3 रास्ता और 4 बंटवारा प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया। पंचायतीराज विभाग ने 11 पट्टे, एक विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र और तीन जन्म प्रमाण पत्र जारी किए। प्रधानमंत्री आवास योजना में दो लाभार्थियों को द्वितीय व आठ लाभार्थियों को तृतीय आवासीय किश्त स्वीकृत की गई।