टोंक| पर्यावरण का महाभियान एक पेड़, एक जिंदगी के तहत दैनिक भास्कर की ओर से पौधरोपण किया गया। इसमें सहयोगी संस्थान सरस्वती विद्या निकेतन संस्था महादेववाली परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने पौधे लगाए तथा सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। संस्था के निदेशक मालचंद शर्मा, स्टाफ इंजीनियर रानू तिवाड़ी, शानू तिवाड़ी, दीपमाला सैनी, पूना सैनी, प्रियंका सैनी, पायल सैनी, किरण सैनी, सुरेश महावर, कुलदीप अग्रवाल, मिथलेश शर्मा, सुहानी, अनिता आदि ने पौधे लगाए तथा उनको सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घर में भी एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए भी संकल्प लिया गया। भास्कर के इस अभियान की सराहना की गई। इस मौके पर फलदार, छायादार पौधे लगाए।