आरएएस भर्ती 2024 में स्कोरिंग का ट्रेंड बदला है। बदले हुए जांच पैटर्न का असर यह रहा कि टॉपर दिनेश विश्नोई को सिर्फ 39.06% (900 में से 351.50) नंबर मिले। किसी टॉपर का यह स्कोर पिछले 5 सालों में सबसे कम रहा। आखिरी पायदान पर रहीं सुरेखा कुमारी मीना को सिर्फ 12% नंबर (900 में से 108.50) ही मिले। इससे पहले आरएएस भर्ती 2023 के टॉपर कुशल चौधरी को 405.75 अंक मिले थे। इनमें से कुछ अभ्यर्थी आरएएस में पहले भी चयनित हो चुके हैं। आरएएस 2018 में टॉपर मुक्ता राव को 520 अंक मिले थे। पहले इंटरव्यू में 75-80 तक अंक मिलते थे, जबकि अबकी 67 अंक ही आए हैं। खास बात यह है कि दूसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थी से उनका अंतर सिर्फ 0.50 अंक रहा, जो प्रतिस्पर्धा के कड़े स्तर को भी दर्शाता है। टॉप 20 मेरिट की बात करें तो इनके बीच सिर्फ 3 फीसदी का अंतर रहा। यानी हर आधे नंबर पर मेरिट बदल गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अब आरएएस में चयन का आधार पूरी तरह लिखित परीक्षा पर शिफ्ट हो गया है और उच्च स्कोरिंग का दौर खत्म होता दिख रहा है। इंटरव्यू में अधिकतम 67 अंक मिले, 2018 में 80 से अधिक थे SI भर्ती-21 में चयनित हुए 25 अभ्यर्थियों का भी चयन रद्द एसआई भर्ती-2021 में चयनित 25 अभ्यर्थियों का भी आरएएस भर्ती 2024 में चयन हुआ है। इसके अलावा साल 2021 में 48 और 2023 की भर्ती में 28 का चयन हुआ था। 2024 की भर्ती में अभय सिंह (रैंक 15), राशिद ​खीलजी (रैंक 37) दीपक शेखावत, हितार्थ कलाल, ओम प्रकाश, रामनिवास बिश्नोई, लादू लाल तेली, रिछपाल गोदारा, अरुणा जानू, पीरगा राम, रागिब दाबिर, प्रियंका चौधरी आरजू ज्याणी, वासु देव, ऋषभ रांका, रिंकू यादव भावना बेनीवाल, प्रज्ञा गुर्जर, भंवरपाल का चयन हुआ है।