पंचायत चुनाव के पहले चरण में 22 अक्टूबर गुरुवार को जायल और डेह पंचायत समिति के साथ जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा। जायल के 19 वार्डों में 1,11,993 मतदाता 121 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। वहीं डेह के 15 वार्डों में 75,440 मतदाताओं के लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा। प्रथम चरण चुनाव को लेकर रिटनिंग अधिकारी रणछोड़ लाल और डीवाईएसपी संजीव कुमार ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए।