पाली में मंगलवार सुबह चौराहे पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लावारिस हालत में मिली बॉडी को पुलिस ने बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। औद्योगिक थाने के एसएचओ निरमा विश्नोई ने बताया कि थाना एरिया के महाराणा प्रताप चौराहा सरदार समंद रोड के पास एक आदमी की लाश पड़ी होने की सूचना पर थाना स्टाफ को मौके पर भेजा। मृतक की पहचान प्रवीण (33) पुत्र प्रकाश निवासी बालराई (गुड़ा एंदला) हाल महाराणा प्रताप चौराहा पाली के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक नशे का आदि था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आगे की करवाई कर शव परिजनों को सौंपेगी।