नीट भर्ती परीक्षा-2026 को पेपर लीक होने के मामले में बुधवार को पाली में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और एनटीए चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे अपने साथ एक पुतले को भी अर्थी के रूप में लाए। राम नाम सत्य है कहते हुए कलेक्ट्रेट में चक्कर लगाने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अन्य जिम्मेदारों को इस्तीफा देना चाहिए। इस मामले में केंद्रीय और राज्य सरकार दोनों दोषी हैं। ये रहे मौजूद प्रदर्शन में शोभा सोलंकी, मदनसिंह जागरवाल, जोगाराम सोलंकी, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, प्रकाश चौधरी, महेश जोशी, अरूण जोशी, कमरूद्दीन पठान, लक्ष्मण कच्छवाहा, चंद्रकांत मारू, रमेश चावला, आमीन रंगरेज, रफीक चौहान, सज्जनराज बी, संजय परमार, ताराचंद टांक, मांगीलाल रांगी, घीसाराम रांगी, मांगीलाल सोलंकी, भंवर राव, पुष्पराज सोनी, कृष्णा सांसी, अर्जुन सांसी, चांद रंगरेज, शहजाद शेख, जावेद सिरोहा, दिनेश दवे, प्रकाश चौहान, राजेंद्र मेघवाल, मनोहरसिंह जवाली, जयसिंह रानी गांव, अर्जुन सिसोदिया, करणसिंह मेड़तिया, शकील नागौरी, राजू सिंह सोनाई मांझी, ललित परिहार, राजेन्द्रसिंह, जाखोड़ा, वजीर खान, दलवीरसिंह चौहान, शंकरलाल दुजाना, मुकेश दहिया, भंवरलाल दूजाना सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।