पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में 19 से 21 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गरबा महोत्सव होगा। इसमें टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिंपल कौर, डीजे खुशबू कपूर और दिल्ली की एंकर निशा शर्मा शामिल होंगी। कार्यक्रम में गरबा और डांडिया के साथ शहरवासी नवरात्रि के उत्सव में शामिल हो सकेंगे। महोत्सव के मुख्य प्रायोजक बीसीएम ग्रुप और मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। 70 देशों में परफॉर्म कर चुकीं डीजे खुशबू कपूर भी आएंगी आयोजनकर्ता प्रदीप जाम और लक्ष लखारा ने बताया कि इस बार गरबा महोत्सव को विशेष अंदाज में तैयार किया गया है। कार्यक्रम में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सिंपल कौर शामिल होंगी। वहीं, 70 देशों में अपना जादू बिखेर चुकीं डीजे खुशबू कपूर भी शहरवासियों के साथ गरबा खेलेंगी। दिल्ली की फेमस एंकर निशा शर्मा अपनी सुरीली आवाज में पूरे कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को बांधे रखेंगी। गरबा और डांडिया के साथ आयोजन में उत्सव का खास माहौल देखने को मिलेगा। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश, कपल एंट्री की व्यवस्था होटल सिद्धार्थ के निरंजन परिहार के अनुसार, हर साल इस महोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विशेष पास की व्यवस्था की गई है। साथ ही कपल एंट्री रखी गई है। तीनों दिन शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। बीसीएम ग्रुप मुख्य प्रायोजक, दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर गरबा महोत्सव के मुख्य प्रायोजक बीसीएम ग्रुप हैं। दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है, जबकि दिविजा ग्रीन एनर्जी ग्रुप सह-प्रायोजक है। इन संस्थानों और सहयोगियों का रहेगा योगदान गरबा महोत्सव में न्यू पाली प्रो सर्विस, एसएस रियल्टी ग्रुप, गणपति लाइट एंड साउंड, दिव्या ग्राफिक्स, जय अंबे रिसॉर्ट, मेड़तिया स्वीट होम, सरस डेयरी, रिंकी सिंह, विजय जोशी, देवड़ा हुंडई, पंकज ओझा और श्याम गरबा ग्रुप का विशेष सहयोग रहेगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव पालीवासियों को नवरात्रि के उल्लास, भक्ति और पारंपरिक गरबा नृत्य से जुड़ने का अवसर देगा। शहरवासियों में महोत्सव को लेकर उत्साह है।