पाली में 16वीं राजस्थान सीनियर महिला स्टेट हॉकी कॉम्पिटिशन के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने टीम की घोषणा की। प्रतियोगिता 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक सादुलपुर, चूरू में आयोजित होगी। इस अवसर पर पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने टीम की जर्सी का विमोचन किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। हॉकी पाली के सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने बताया- टीम की कप्तान सुमन चौधरी और उपकप्तान कृतिका सिंह राजपुरोहित होंगी। टीम में मनाली, वर्षा कृष्णा, वैष्णवी, रितु, पायल सोलंकी, राधिका गोयल, पूजा चौधरी, तनु पवार, सुनीता गोस्वामी, पूजा, पिहू गहलोत, वर्षा कुमारी, फरहान, दुर्गा और भावना कुमारी को शामिल किया गया है। टीम के कोच की जिम्मेदारी दीपक सोलंकी को सौंपी गई है, जबकि मनीषा चौधरी टीम मैनेजर होंगी। नंदूसिंह को टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में खेल प्रेमी और शारीरिक शिक्षक अमृतलाल भी उपस्थित रहे।