पाली जिला परिषद सदस्य बनने के लिए इस बार चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की प्रोफाइल काफी दिलचस्प है। कहीं कमठा मजदूरी करने वाले प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, तो कहीं किसान, बीटेक और एमबीए डिग्रीधारी, व्यापारी, होटल और माइनिंग व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें कई प्रवासी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि चुनावी मैदान में युवा से लेकर बुजुर्ग तक अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वार्ड संख्या 2 से 27 साल की कविता चुनाव लड़ रही हैं, जबकि वार्ड संख्या 7 से 69 साल की करणसिंह मैदान में हैं। अब देखना होगा कि मतदाता किसे अपना समर्थन देकर जीत का सेहरा पहनाते हैं। कमठा मजदूर से MBA पास बिजनेसमैन तक मैदान में कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 1 से डिस्कॉम के सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर मांगीलाल चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वार्ड संख्या 8 से मजदूरी करने वाली गुड़िया भी जिला परिषद सदस्य बनने के लिए अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इसके अलावा एमबीए पास बिजनेसमैन रवि हरिकिशन मेवाड़ा और एमए पास शिमला चौधरी भी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 7 से बीटेक डिग्रीधारी विजय कुमार, वार्ड संख्या 12 से बीएड डिग्रीधारी दिनेश कुमार, वार्ड संख्या 10 से होटल व्यवसायी भगाराम और वार्ड संख्या 31 से निजी शिक्षक गुदड़राम चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, वार्ड संख्या 28 से आरएलपी प्रत्याशी अशोक कुमार पेशे से होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में पांच निकाय क्षेत्रों में चुनाव पंचायत और जिला परिषद चुनाव इस बार चार चरणों में कराए जा रहे हैं। पाली जिले में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी, सुमेरपुर और बगड़ी नगर के क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में बाली, देसूरी, रोहट और पाली के क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। अब मतदाताओं के फैसले का इंतजार शिक्षित युवाओं, व्यवसायियों, मजदूरों और किसानों की भागीदारी ने इस बार जिला परिषद चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। अलग-अलग पेशों और पृष्ठभूमि से आने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। चुनाव परिणाम बताएंगे कि मतदाता अनुभव, शिक्षा, व्यवसाय या स्थानीय जुड़ाव में से किसे प्राथमिकता देते हैं। यह भी पढ़े - *पाली की 157 ग्राम-पंचायतों में 700 से ज्यादा सरपंच-पद दावेदार:* रानी में 300 संभावित नाम; पढ़ें- आपके इलाके में कौन जता रहा दावेदारी देखें - कांग्रेस प्रत्याशियों का बायोडाटा देखे - BJP प्रत्याशियों का बायोडाटा