पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत बुधवार को ईवीएम आंवटित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बांदीकुई, बसवा, महवा, मनोहरपुर-खेड़ला, बैजूपाड़ा और मंडावर पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद इस दौरान एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा, जिला परिषद के सीईओ बिरदी चंद गंगवाल, नगर के सचिव गंगाधर मीणा सहित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनाव कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 23 अक्टूबर को होगा ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशन पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में महवा, मंडावर, मनोहरपुर-खेड़ला, बांदीकुई, बसवा और बैजूपाड़ा पंचायत समितियों में होने वाले चुनाव के लिए ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशन 23 अक्टूबर को कलक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।