पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल (22 अक्टूबर) मतदान होगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 5,39,096 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह वोटिंग 9 पंचायत समिति के 141 वार्ड और जिला परिषद के 23 वार्ड के लिए होगी। इसके लिए 303 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। फलोदी पंचायत समिति में 15 वार्ड हैं, जहां 71,525 मतदाता वोट डालेंगे। बाप पंचायत समिति में भी 15 वार्ड हैं और यहां 96,360 मतदाता हैं। वहीं, लोहावट पंचायत समिति के 15 वार्डों में 71,277 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल (22 अक्टूबर) मतदान होगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। 9 पंचायत समिति के 141 वार्ड और जिला परिषद के 23 वार्ड के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए 303 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।