राजस्थान के 16 जिलों की 3314 पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन हो गए हैं। पहले चरण में कल 3314 सरपंच और 28682 वार्ड पंचों के लिए वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के बाद गिनती शुरू होगी। फिर उसी दिन नतीजे आएंगे। पहले चरण के लिए 9886 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग होगी। पंच, सरपंच के चुनावों में पिछली बार ईवीएम से वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो रहा है। एक वोटर दो वोट डालेगा। एक बैलेट पेपर पर सरपंच और दूसरे पर वार्ड पंच उम्मीदवारों को वोट डाले जाएंगे। बैलेट पेपर से वोटिंग के कारण नतीजों में देरी, देर रात तक आएंगे नतीजे वार्ड पंच और सरपंचों के चुनावों में बैलेट पेपर से वोटिंग के कारण नतीजों में ज्यादा समय लगेगा। शाम 6 बजे तक वोटिंग है, उसके बाद पहले वार्ड पंच और फिर सरपंच के वोट गिने जाएंगे। सरपंच के नतीजे रात तक आएंगे। जहां हार-जीत का अंतर बहुत कम होगा ऐसी विवाद वाली जगहों पर रिकाउंटिंग के कारण नतीजे देर रात तक आएंगे। पंच, सरपंच चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते पंच और सरपंच के चुनाव पार्टी आधार पर नहीं लड़े जाते, इसलिए पार्टी स्तर पर टिकट नहीं दिए जाते हैं। दलीय आधार पर नहीं होने के बावजूद इन चुनावों में कांटे का मुकाबला होता है। गांव की स्थानीय राजनीति हावी रहती है। पहले फेज में बाड़मेर में सबसे ज्यादा 419 सरंपच, 3029 वार्ड पंच बाड़मेर में सबसे ज्यादा 419 सरपंच और 3025 वार्ड पंचों के चुनाव हैं। अगले दिन 25 को उपसरपंच चुनाव, वार्ड पंच मिलकर चुनेंगे उपसरपंच 25 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव हैं। वार्ड पंच मिलकर ही उपसरपंच का चुनाव करते हैं, इनमेंआम वोटर वोट नहीं देते। बीकानेर में 28 कर्मचारियों को नोटिस बीकानेर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 28 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों को 3 दिन के भीतर जवाब देना होगा।