डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत सरपंच और वार्डपंच पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। शाम 6 बजे तक 77.27 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे ज्यादा भंडारी पंचायत समिति में 83.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा चिखली में 81.55 प्रतिशत, गलियाकोट में 76.47 प्रतिशत, झोंथरी में 76.96 प्रतिशत, पाडवा में 71.87 प्रतिशत, सागवाड़ा में 71.04 प्रतिशत और सीमलवाड़ा में 79.49 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे गेट हुए बंद शाम 6 बजते ही सभी मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। जो मतदाता लाइनों में लगे है उनका मतदान करवाया जा रहा है। वही जिन मतदान केंद्रों पर मतदान पूरा हो चुका है, वहां मतगणना कार्मिकों की ओर से मतगणना का कार्य भी शुरू हो चुका है। सरपंच प्रत्याशी, वार्ड पंच प्रत्याशियों की मौजूदगी में बंद कमरे में मतगणना की जा रही है। वही मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात है। कई सरपंच और वार्डपंच प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना केंद्र के आसपास ही डेरा डालकर मतगणना के रिजल्ट के आंकड़े पता करने का प्रयास कर रहे है। रामसोर जूना में सरपंच से वार्ड पंच तक निर्विरोध भंडारी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामसोर जूना में सरपंच से लेकर वार्ड पंच तक सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से जयंतीलाल को निर्विरोध सरपंच चुना। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के सभी 7 वार्ड पंच भी निर्विरोध घोषित हुए है। ऐसे में यहां सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान नहीं हुआ।