ब्यावर इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 5 दिवसीय महोत्सव 15 अप्रैल से शुरू होगा। इसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 19 अप्रैल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसमें आकर्षक झांकियां, भजन मंडलियां और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखने को मिलेगी। तैयारियां जोर-शोर से जारी आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में सकल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सूरजपोल गेट स्थित प्रसन्न गणपति मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश को प्रथम निमंत्रण अर्पित किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। समाज के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है।