बांसवाड़ा में नाबालिग छात्रा के अपहरण और गैंगरेप के मामले में एक साल से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पहले ही दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई थी। 9वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गए, गहने भी साथ ले गए बांसवाड़ा जिले में 22 फरवरी 2025 की रात 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा घर से लापता हो गई थी। 8 मार्च को उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर पत्नी बनाने की नीयत से अपने साथ ले गए। जाते समय छात्रा के करीब 1 किलो चांदी के जेवर, जिनमें कंदोरा, सांकली, पायजेब और पायल शामिल थे, भी साथ ले गए। मेडिकल जांच में प्रग्नेंट होने का खुलासा, दो आरोपी पहले ही जेल भेजे गए मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग को दस्तयाब किया। मेडिकल और सोनोग्राफी जांच में उसके प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुष्कर्म की धाराएं मामले में जोडृ़ी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में तीसरा आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर दबोच लिया।