ब्यावर |जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ब्यावर की ओर से सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष अजमत काठात के नेतृत्व में अमृतकौर चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। अजमेर रोड स्थित वंदे गो मातरम् गौशाला में गायों के लिए हरे चारा खिलाया गया। इस अवसर पर मोहम्मद अली मेमोरियल ट्रस्ट के सदर हारून छीपा, रवि डंडायत, एवं हाजी शकूर काठात, हाकिम काठात आदि मौजूद थे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर व जिला प्रवक्ता ऋषि लांबा के नेतृत्व में गौशाला गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। उदयपुर रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों को चप्पलें वितरित की गई। साथ ही बच्चों को कॉपी, पेन, स्लेट और पुस्तकें बांटी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेवादल सोहन मेवाड़ा, अशोक रांका, दिनेश जैन, पप्पू पलहवान, राधिका शर्मा, जाह्नवी भारवानी, बलजीत कौर आदि मौजूद थीं।