टोंक| शक्तिनगर स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी के निवासियों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान की मांग उठाई है। पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। बिजली लाइनों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण दिन में कई बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है, वहीं रात के समय अचानक बिजली बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कॉलोनीवासी पहले भी बिजली निगम के अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। - प्रियंका चावला, टोंक