फलोदी कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने सरकारी विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए 30 दिन से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट ली बैठक के दौरान कलेक्टर ने अमृत 2.0, जल जीवन मिशन और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की रिपोर्ट ली और इनमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिना रूकावट बिजली सप्लाई करने और सार्वजनिक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर केंद्र और राज्य सरकार की बैंकिंग योजनाओं में प्रगति लाने तथा लंबित ऋण आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ये रहे मौजूद बैठक में अन्य विभागीय योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।