फलोदी जिला अस्पताल में नए महीने से मरीजों और उनके परिजनों से फीडबैक लेने की व्यवस्था शुरू होगी। अस्पताल प्रशासन ने ये व्यवस्था चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए शुरू की है। फीडबैक फॉर्म और QR कोड सभी भर्ती वार्डों में उपलब्ध कराए जाएंगे। मरीज या उनके परिजन फॉर्म भरकर अस्पताल की सेवाओं के बारे में अपनी राय दे सकेंगे। फॉर्म में मरीज का नाम, वार्ड, बेड नंबर और भर्ती की तारीख पूछी जाएगी। फीडबैक देने वाला मरीज या उसका परिजन चुन सकेगा। फॉर्म में डॉक्टरों की नियमित जांच और इलाज, नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार और सहयोग, समय पर दवाइयां और इलाज मिलने, वार्ड और शौचालय की सफाई, जांच व अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों के व्यवहार पर राय मांगी जाएगी। चिकित्सा सेवा, परेशानी बता सकेंगे; सुझाव भी दे सकेंगे मरीज अस्पताल की कुल चिकित्सा सेवाओं से संतुष्टि भी बता सकेंगे। फॉर्म में उपचार के दौरान परेशानी और सेवाओं में सुधार के सुझाव लिखने की जगह होगी। नाम और मोबाइल नंबर देना वैकल्पिक होगा। दिनांक और हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान भी दर्ज किया जा सकेगा। ये फीडबैक अस्पताल की सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से लिया जा रहा है। इसमें नाम एवं मोबाइल नंबर देना वैकल्पिक है।