फलोदी में खेत में दबिश देकर 915 किलो नकली घी और पाम ऑयल जब्त किया गया है। ये नकली घी सरपंच चुनाव और त्योहारों के लिए गांवों में सप्लाई होने वाला था। टीम ने दबिश देकर सामान जब्त कर लिया। मामला तहसील के पल्ली गांव का है। यहां रुखम्मन जाट अपने खेत पर पाम ऑयल से अलग-अलग ब्रांड्स का घी बनाकर बाजार में बेचता था। खेत पर बना रहा था नकली घी सीएमएचो डॉ.प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया- इलाके में नकली घी के व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर टीम का गठन किया गया। जांच में पल्ली गांव में नकली घी बनना सामने आया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे टीम पल्ली गांव के रुखम्मन जाट के खेत पर पहुंची। 915 किलो नकली घी और पाम ऑयल जब्त मौके पर देखा तो टीम को पालीवाल देशी घी और डेयरी बेस्ट घी के नाम से 26 टिन नकली घी और 35 टिन पाम ऑयल मिला। कुल 915 किलो नकली घी और पाम ऑयल जब्त हुआ। मौके पर गैस सिलेंडर, भट्टी, पैकिंग मशीन भी मिली। यह घी सरपंच चुनाव और त्योहारों के लिए गांवों में सप्लाई होना था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टिन जब्त कर जांच के लिए चार नमूने लिए। डॉ. राठौड़ ने बताया कि मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई रात 11 बजे से देर रात 3 बजे तक चली।