फलोदी जिले की 9 पंचायत समितियों की 274 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। इससे पहले 31 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने जा चुके हैं। जिले की फलोदी पंचायत समिति में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत 89.96 प्रतिशत रहा, वहीं सबसे कम वोटिंग 82.27 प्रतिशत बाप पंचायत समिति में हुई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रही। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते दिखाई दिए। मतदाता आज दो पदों-सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान दिए। इससे पहले 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। फलोदी जिले में 305 ग्राम पंचायतों में कुल 2269 वार्ड हैं। जिले में कुल 303 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिले में कुल 5,39,096 मतदाता हैं। इनमें 2,84,522 पुरुष और 2,54,573 महिला मतदाता शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर सुबह से ही सक्रियता दिखाई दे रही है। सरपंच चुनाव का मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS..