जयपुर में हुई 31वीं राज्य स्तरीय क्लासिक बैंच प्रेस चैंपियनशिप में फलोदी के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड मेडल जीते। यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्गों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए थी। फलोदी के मोहक सुथार (120 जूनियर, 180 किलो), महेंद्र चाण्डा (मास्टर्स 1, 170 किलो) और सबसे उम्रदराज पावर लिफ्टर हरि थानवी (मास्टर्स 4, 70 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं गौरव बोहरा (सब जूनियर, स्वर्ण), भक्ति थानवी (सब जूनियर रजत, जूनियर कांस्य), प्रियंका चांडा (कांस्य), कोच अजय सुथार (सीनियर, स्वर्ण) और नेशनल पदक विजेता जूही छंगाणी (जूनियर महिला, 110 किलो बैंच प्रेस, स्वर्ण) ने पदक जीते। अध्यक्ष मनीषा व्यास और सचिव अजय सुथार ने विजेताओं को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पदक विजेता जनवरी 2027 में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।