स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फलोदी में बाल वाहिनियों की जांच का अभियान जारी है। मंगलवार को तीन स्कूलों में निरीक्षण के दौरान 5 बाल वाहिनियां सीज की गईं और 10 वाहनों के चालान काटे गए। जांच के दौरान एक क्रूजर में 18 बच्चे मिले, जिसे मौके पर ही सीज कर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फलोदी के सचिव डॉ. अजय कुमार बिश्नोई ने पुलिस और परिवहन विभाग की टीम के साथ ढढा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीपीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय और श्री चिंतामन गणेश एजुकेशन विद्यालय में बाल वाहिनियों की जांच की। डीपीएस में एक वाहन सीज, 5 के चालान निरीक्षण के दौरान डीपीएस में एक बाल वाहिनी सीज की गई और 5 वाहनों के चालान काटे गए। श्री चिंतामन गणेश एजुकेशन विद्यालय में एक क्रूजर में 18 बच्चे मिले, जिसे सीज कर दिया गया। इसके अलावा बीमा, परमिट और फिटनेस नहीं होने के कारण तीन अन्य बाल वाहिनियां भी सीज की गईं। डॉ. बिश्नोई ने बताया कि सोमवार को भी तीन बाल वाहिनियां सीज की गई थीं। उन्होंने कहा कि अनफिट वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने वाले सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नियमों के विरुद्ध संचालित स्कूल बसों पर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। अनफिट बाल वाहिनियों का संचालन बंद करने के निर्देश स्कूल संचालकों को अनफिट बाल वाहिनियों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फलोदी जिले के सभी विद्यालयों में बाल वाहिनियों की जांच कर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।