करौली| समाज सेवा की भावना से भामाशाह कमलेश शर्मा और वीरेंद्र शर्मा ने मकरनपुर निवासी मनीषा माली के परिवार की मदद का फैसला किया। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। शादी में दिक्कतें आ रही थीं।भामाशाहों ने हर संभव सहयोग देने का निर्णय लिया। इस पहल की शुरुआत माली समाज के जागरूक युवाओं ने की। कमर पाल, यूनियन बैंक मैनेजर बने सिंह कुशवाहा, जतन सैनी, पवन सैनी और बालगोविंद ने भामाशाहों को परिवार की स्थिति बताई। कमलेश शर्मा और वीरेंद्र शर्मा ने स्थिति समझी और तुरंत मदद के लिए आगे आए। भामाशाहों द्वारा बेटी की विदाई सम्मान से हो सके, इसके लिए गृहस्थी का जरूरी सामान दिया जा रहा है। इसमें डबल बेड, दो गद्दे, अलमारी, बक्सा, फ्रिज, सिलाई मशीन, मिक्सी, बर्तन, पंखा, गैस चूल्हा और छह कुर्सियां शामिल हैं। भामाशाहों ने 30 अप्रैल को होने वाले विवाह समारोह में खुद मौजूद रहने का संकल्प लिया। कन्यादान करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कोशिश है शादी बिना किसी असुविधा के हो।