बाड़मेर | राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात की। संघ ने कैडर दुरुस्ती समेत 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल जैन ने बताया कि कक्षा 6 से 9 तक स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकें विद्यालयों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। नवगठित जिलों के माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में उपजिला शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत किए जाएं। प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी ये पद स्वीकृत हो। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के बाद दूसरा पद शारीरिक शिक्षक का स्वीकृत किया जाए। जिला व राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का भत्ता 250 रुपए प्रतिदिन किया जाए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपए की जाए।