पिपलिया कलां से करमावास मालियान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बद से बदतर हालत में है। सड़क से डामर उखड़ गया है। बड़े-बड़े कंकड़ निकल आए हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। यह रास्ता चालकों के लिए खतरा बन गया है। इस मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। वे चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि सड़क की लंबे समय से सुध नहीं ली गई। रख-रखाव नहीं हुआ। सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। नुकीले और बड़े कंकड़ बिखरे पड़े हैं। लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर रोज कम से कम एक दोपहिया वाहन, बाइक या स्कूटर फिसल जाता है।