सीकर जिले के दादिया थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। दादिया थाना के एसएचओ बुद्धिप्रसाद ने बताया कि पुलिस को एसपी ऑफिस के कांस्टेबल बजरंग सिंह से सूचना मिली थी। बजरंग सिंह को प्रतिबिंब पोर्टल पर दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों के खिलाफ 40 हजार रुपये की साइबर ठगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने इन मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की, जो सीकर के पिपराली गांव में पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पिपराली गांव में रामसिंह मूंड के घर पर छापा मारा। वहां, मकान के पहली मंजिल पर कुछ लोग लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से लोगों से बातचीत कर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे आरोपी पुलिस ने आरोपी नितेश स्वामी (22) पुत्र मनीराम निवासी परसरामपुरा, सौरभ चाहर (23) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी परसरामपुरा, मुकेश कुमार सिहाग (25) पुत्र शिवराम निवासी केहरपुरा, विक्रम कुमावत (26) पुत्र महेश कुमावत निवासी कोटडी लुहारवास और सुरजीत पिलानिया (27) पुत्र कानसिंह निवासी सांवलोदा पुरोहितान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी क्रिकबज एप की auto 360 ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट और Supago सिस्टम के जरिए लोगों को ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। आरोपी आईडी बनाकर लोगों को देते थे, जिसके बाद लोग उस आईडी से मैच पर सट्टा लगाते थे। एसएचओ बुद्धिप्रसाद ने बताया लोकेशन के आधार पर पुलिस पिपराली गांव में रामसिंह मूंड पुत्र हरलाल मूंड के घर पर पहुंची। जहां मकान के फर्स्ट फ्लोर पर कई लड़के आईपीएल के LSG और दिल्ली के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए लोगों से बातचीत करके सट्टा लगवा रहे थे। इनके पास से दो लैपटॉप,चार एंड्रॉयड मोबाइल,1 मोबाइल चार्ज, एक वाई-फाई राउटर, 8 एटीएम कार्ड,8 बैंक पासबुक,3 चेकबुक मिली। जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी नितेश स्वामी (22) पुत्र मनीराम निवासी परसरामपुरा, सौरभ चाहर(23) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी परसरामपुरा,मुकेश कुमार सिहाग(25) पुत्र शिवराम निवासी केहरपुरा,विक्रम कुमावत (26) पुत्र महेश कुमावत निवासी कोटडी लुहारवास और सुरजीत पिलानिया (27) पुत्र कानसिंह निवासी सांवलोदा पुरोहितान को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी क्रिकबज एप की auto 360 ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट और Supago सिस्टम के जरिए लोगों को ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। आरोपी आईडी बनाकर लोगों को देते और फिर लोग उससे मैच पर सट्टा लगाते।