दौसा | देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान की ओर से पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के घोंसले बांटे गए एवं लगाए गए। यह अभियान संस्थान द्वारा गत वर्ष से संचालित ‘ओ री चिरैया’ मुहिम के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इस मौके पर भावना शर्मा, कल्पना शर्मा, रोहिणी जायसवाल, नेहा, निखिल, अंकित, रूप कंवर, शशि जैमिनी, सुमन शर्मा सहित संस्थान के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।