हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजीव चौक के पास घेराबंदी कर एक टाटा ट्रक से 673 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। तस्कर गांजे की यह खेप ओडिशा से लाकर राजस्थान के भिवाड़ी में सप्लाई करने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव उदयपुर, जिला खैरथल (राजस्थान) के रहने वाले ट्रक ड्राइवर साबिर (34) और किशनगढ़ निवासी हेल्पर सनावर (19) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, साबिर ही ट्रक का मालिक है। उसी ने फ्लाइट से ओडिशा जाकर गांजे की यह डील तय की थी। उसने हेल्पर सनावर को 20 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के बाकी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ये खुलासे किए… 23 कट्टों में था गांजा, वजन 673 किलोग्राम जब पुलिस ने प्लास्टिक दानों के बैग्स को हटाकर सघन तलाशी ली, तो उनके नीचे गांजे से भरे 23 बड़े कट्टे छिपे हुए मिले। इनका कुल वजन 673 किलोग्राम निकला। आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी दो बार इसी तरह प्लास्टिक दानों के बीच गांजा छिपाकर सुरक्षित सप्लाई कर चुके थे। यह उनका तीसरा प्रयास था, लेकिन इस बार गुरुग्राम पुलिस की मुस्तैदी से उनकी सवा करोड़ रुपये की यह खेप पकड़ी गई। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में नशा तस्करों के पीछे पड़े ‘बोल्ट-रैम्बो-रोमियो’:स्निफर डॉग्स ने 48 केस में सूंघकर किया खुलासा, वैज्ञानिक तरीके से दी जाती है ट्रेनिंग हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में अब आधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। साल 2026 की पहली छमाही में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने स्निफर डॉग्स की मदद से 48 NDPS मामलों का खुलासा किया। (पूरी खबर ढ़ें)