जोधपुर शहर के कुछ इलाकों में आज चार घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली लाइनों के मेंटेनेंस को लेकर डिस्कॉम की ओर से सुबह 8 बजे से दोपहार 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। ये इलाके होंगे प्रभावित ​इस दौरान शिक्षक नगर, अमर नगर, पंचवटी कॉलोनी, रिद्धी-सिद्धी नगर, हनुमान सागर, जानकी, विहार, तपस्वी नगर, रामेश्वर नगर, सीताराम नगर, जाखड़ विहार, नवोड़ा बेरा, महादेव नगर, गोदारा नगर और डोल इंटरनेशनल के आस-पास इलाकों में बिजली बंद रहेगी।