प्रतापगढ़ के बांसवाड़ा रोड पर मंगलवार दोपहर एक मकान में महिला का शव फंदे से लटका मिला। कमरे में उसका चार माह का बच्चा पास ही खेल रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और शव मॉर्च्युरी में रखवाया। अंदर से बंद था दरवाजा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने बच्चे के साथ खेलने के लिए आवाज लगाई, पर कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर महिला फंदे से लटकी दिखी, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मृतका सविता पति महेश मीणा और चार माह के बेटे के साथ किराए पर रहती थी। वह अरनोद के आर्टी नेरा खेड़ा की रहने वाली थी। पति महेश घटना के समय कमरे पर नहीं था। मौत के कारण स्पष्ट नहीं-पुलिस कोतवाली सीआई शंभूसिंह झाला ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को बाहर निकालकर उसकी देखरेख का इंतजाम किया। परिजनों को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। महिला की मौत की वजह साफ नहीं है, पुलिस जांच कर रही है।